प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी 

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्य प्रदेश 

मऊगंज  अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी पीके पाण्डेय ने तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी हनुमना, सीएमओ एवं चार्ज अधिकारी नईगढ़ी, जीआरएस आशीष कुमार साकेत तथा सहायक शिक्षक रामसिया कोल को जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अपर कलेक्टर ने सभी ग्रामीण और नगरीय चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मकान सूचीकरण सर्वे कार्य में पाई जा रही त्रुटियों और विसंगतियों को दूर कराएं जिससे समय सीमा में मकान सूचीकरण कार्य पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button