कलेक्टर आज करेंगे टीएल पत्रों की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी 18 मई को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। बैठक में मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं की भी विभागवार समीक्षा की जाएगी। बैठक में गेंहू उपार्जन, पेयजल व्यवस्था, संचारी रोगों से बचाव तथा ई आफिस व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
