इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले बिंदुओं में तत्काल सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले बिंदुओं में तत्काल सुधार के निर्देश

 

जिलाधिकारी महोदय ने कहा—सभी विभाग पोर्टल पर प्रगति अपडेट करें, रैंकिंग सुधारने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करें

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रगति, जिला एवं प्रोजेक्ट रैंकिंग तथा लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान एम0ओ0यू मॉनिटरिंग में जनपद की जिला रैंक मार्क्स 6/10 तथा प्रोजेक्ट में जनपद की रैंक 52/75 पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रैंकिंग में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि लगातार एक ही रैंक बनी हुई है तो इसका स्पष्ट कारण पता कर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल कागजी प्रगति न हो, बल्कि वास्तविक कार्य करते हुए उसकी प्रगति पोर्टल पर भी समय से अपडेट की जाए।

उत्पाद राजस्व वनाम लक्ष्य (आबकारी) में जनपद की जिला रैंक मार्क्स 5/10 एवं प्रोजेक्ट में जनपद रैंक 50/75 तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में जिला रैंक मार्क्स 10/10 एवं प्रोजेक्ट में जनपद रैंक 1/64 की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिन बिंदुओं में रैंकिंग अच्छी है, उसे बनाए रखते हुए अन्य कमजोर बिंदुओं में भी उसी स्तर की गंभीरता से कार्य किया जाए।

मंडी आवक में जिला रैंक मार्क्स 2/10 होने के बावजूद प्रोजेक्ट में जनपद रैंक 70/75 पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को विशेष ध्यान देकर प्रोजेक्ट में जनपद रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार अमृत-2 में जिला रैंक मार्क्स 10/10 एवं प्रोजेक्ट में जनपद रैंक 52/73 की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में जनपद की प्रोजेक्ट में जनपद रैंक 62/75, आई0एम0एस0एस के अनुसार प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला रैंक मार्क्स 6/10 पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाई जाए और किए गए कार्यों को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड/पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर समय से सूचना अपडेट न होने से जनपद की समग्र रैंकिंग प्रभावित होती है।

 

आई0एम0एस0एस के अनुसार प्रवर्तन कार्य चेकगेट में जिला रैंक मार्क्स 3/10 एवं प्रोजेक्ट में जनपद में जनपद रैंक 13 पाए जाने पर जिलाधिकारी महोदय ने रैंकिंग में और सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्रवाई में जिला रैंक मार्क्स 10/10 एवं प्रोजेक्ट में जनपद रैंक 21/64 की समीक्षा करते हुए उन्होंने परिवहन, खनन एवं राज्य कर विभाग को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय से प्रवर्तन कार्यों को और प्रभावी बनाया जाए।

अभिलेख त्रुटि सुधार में जिला रैंक मार्क्स 9/10 एवं प्रोजेक्ट में जनपद रैंक 46/75, अंश संशोधन में जिला रैंक मार्क्स 8/10 एवं प्रोजेक्ट में जनपद रैंक 34/75 तथा पैमाइश धारा-24 में जिला रैंक मार्क्स 4/10 एवं प्रोजेक्ट में जनपद रैंक 69/75 की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए पोर्टल पर प्रगति दर्ज की जाए तथा जिन बिंदुओं में जनपद की रैंकिंग पीछे है, उनमें विशेष अभियान चलाकर सुधार किया जाए।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड सरकार की प्राथमिकताओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति का महत्वपूर्ण मानक है। इसलिए किसी भी विभाग द्वारा इसे केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए। प्रत्येक अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित बिंदुओं की नियमित समीक्षा करें, कम रैंकिंग वाले संकेतकों की पहचान कर कार्ययोजना बनाएं और उसकी नियमित मॉनिटरिंग करें।

उन्होंने विशेष रूप से मंडी परिषद, उद्योग विभाग, खनन विभाग, परिवहन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अपने-अपने बिंदुओं की समीक्षा कर कमियों को दूर करें। उन्होंने कहा कि हर विभाग के किसी न किसी बिंदु में सुधार की आवश्यकता है, इसलिए सभी अधिकारी अपने विभागीय बिंदुओं के पीछे पूरी गंभीरता से लगकर कार्य करें और जनपद की रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ पोर्टल पर आंकड़ों का समयबद्ध एवं सही अपडेट भी सुनिश्चित किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद की समग्र रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी प्रयास करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा, खनन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button