प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने जनसुनवाई की 953 आवेदकों की सुनी समस्यायें

कलेक्टर ने जनसुनवाई की 953 आवेदकों की सुनी समस्यायें

समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने पर संबंधित अधिकारी से अर्थदण्ड की वसूली कर आवेदक को दिलाई जायेगी राशि – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 953 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा अधिकारियों को समाधानकारक कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। नियत समय में निराकरण न करने पर संबंधित अधिकारी से अर्थदण्ड की वसूली की जाकर संबंधित आवेदक को राशि प्रदान करायी जायेगी। जनसुनवाई में कलेक्टर ने वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व के खातेदार को ही संबंधित भूमि की अधिकारिता सुनिश्चित हो उसमें यदि अन्य की अधिकारिता दर्ज होगी तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने महेन्द्र सिंह बगैरह द्वारा ड्रोन से मकान के गलत सर्वे के आवेदन पर उक्त आदेश अधिकारियों को दिये।

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने बदवार निवासी सावित्री प्रजापति के द्वारा प्रस्तुत बालक की सर्पदंश से मृत्यु पर आर्थिक सहायता प्रदान करने के आवेदन पर प्रकरण बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मंजू कोल अकौरी के जाति प्रमाण पत्र बनाने के आवेदन पर एसडीएम जवा को, बब्लू जायसवाल जवा के अतिक्रमण हटाने के आवेदन पर तहसीलदार जवा को तथा रामकली सिंह के सीमांकन करने के आवेदन को तहसीलदार मनगवां को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। वढ़ौवा निवासी रामरूचि द्विवेदी ने जनसुनवाई में अपने घर के सामने अन्य घर के शौचालय का गंदा पानी निकलने की शिकायत की। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को मौका निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने नवीन तिवारी खैरी के भवन निर्माण की अनुमति के आवेदन को नायब तहसीलदार हुजूर को, प्रतिभा सिंह चुनरी के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के आवेदन को एसडीएम त्योंथर को, पीतांवर पाण्डेय हर्रहा के घर के सामने से अतिक्रमण हटाने के आवेदन को तहसीलदार सिरमौर को शिवपाल सिंह कुडवा के शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाने के आवेदन को तहसीलदार मनगवां को समुचित कार्यवाही हेतु प्रेषित कर निर्देश दिये कि संबंधित आवेदनों में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई के दौरान बड़ाछ निवासी शिवशंकर त्रिपाठी ने अपनी जमीन का सीमांकन न होने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने फोन लगाकर संबंधित पटवारी से वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि सीमांकन कर नक्शा, सुधार की कार्यवाही करें उन्होंने वीरपुर निवासी सत्यनारायण तिवारी के सीमांकन के आवेदन पर एसडीएम जवा को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलावती जल्दर के बृद्धा पेंशन प्रदाय के आवेदन पर सीईओ जनपद रीवा को तथा जल्दर निवासी बुटान के विद्युत पोल लगाये जाने के आवेदन पर विद्युत मंडल को समाधानकारक कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये।

 

दिव्यांग रूचि तिवारी को कलेक्टर ने तहसीलदार की गाड़ी से भिजवाया घर :– जनसुनवाई में सिरमौर के गोदहा निवासी अर्जुन तिवारी अपनी दिव्यांग बेटी रूचि तिवारी को लेकर पहुंचे तथा प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम न होने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने सीईओ जनपद को परीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा तहसीलदार रीवा के शासकीय वाहन से दिव्यांग रूचि व उसके पिता को गृह ग्राम तक भिजवाया।

 

कलेक्टर ने सभागार से बाहर जनता के बीच पहुंचकर की जनसुनवाई :- जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में अत्यधिक भीड़ होने पर कलेक्टर स्वयं बाहर आ गये तथा भीड़ के बीच पहुंचकर जनसुनवाई की और आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर तथा अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button