रीवा संभाग में अब तक 525852 मीट्रिक टन हुई गेंहू की खरीद
संभाग के अन्नदाताओं को किया गया 434 करोड़ रुपए का भुगतान
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा संभाग में 19 मई तक 98712 किसानों से 525852 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। उपार्जित गेंहू का किसानों के बैंक खाते में लगातार भुगतान किया जा रहा है। अब तक संभाग के अन्नदाताओं को 434 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खाते में जारी कर दी गई है। इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि संभाग में 334 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। उपार्जन के लिए अब तक 119090 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। रीवा जिले में 79 खरीदी केन्द्रों में 29666 किसानों से 140179 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है। किसानों को अब तक 165 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। सतना जिले में 95 खरीदी केन्द्रों में 36692 किसानों से 237882 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है। किसानों को 172 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। सीधी जिले में 44 खरीदी केन्द्रों में 7488 किसानों से 27790 मीट्रिेक टन गेंहू का उपार्जन किया गया तथा किसानों को 15 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
इसी तरह सिंगरौली जिले में 48 खरीदी केन्द्रों में 7031 किसानों से 22043 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है। किसानों को 14 करोड़ रुपए का भुगतान दिया जा चुका है। मऊगंज जिले में 26 खरीदी केन्द्रों में 4269 किसानों से 19020 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है तथा 8 करोड़ रुपए किसानों को भुगतान किया गया है। मैहर जिले में 42 खरीदी केन्द्रों में 13566 किसानों से 78938 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है। किसानों को 60 करोड़ रुपए गेंहू का भुगतान किया गया है। उपार्जित गेंहू में से 59 प्रतिशत का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण करा दिया गया है।


