
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने 74 आवेदनों पर की सुनवाई
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर द्वारा 74 आवेदकों की समस्यायें सुनीं गई। उन्होंने हर्दी नंबर एक निवासी तुलसी प्रसाद शुक्ला के बटवारा, नामांतरण व नक्शा तरमीम के आवेदन पर नायब तहसीलदार शाहपुर को तथा दुबगवां 488 के निवासियों द्वारा आम रास्ता बहाल किये जाने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को आवश्यक कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिक श्यामकरण सिंह निवासी सगरा के जमीन पर कब्जा किये जाने के आवेदन पर तहसीलदार देवतालाब को स्थल निरीक्षण करने, दुबगवां 488 निवासी दशरथ प्रसाद कुशवाहा के दबंग व्यक्ति द्वारा शासकीय तालाब व शासकीय हैण्डपंप को अवैध रूप से अधिकारिता में लेने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को स्थल में जाकर जांच करने व निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने लवकुश विश्वकर्मा डिहिया के सहायता राशि प्रदान करने के आवेदन पर सीईओ जनपद को, कमलेश कुशवाहा निवासी बमुरिहा के सुरक्षा प्रदान करने के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को व श्यामलाल साकेत निवासी भगदेवा के शासकीय संपत्ति को निजी उपयोग में लेने के आवेदन पर सीईओ जनपद हनुमना को जांचकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार सावित्री साकेत खटखरी निवासी के बेदखली के आवेदन पर तहसीलदार खटखरी को तथा सुभाष कुमार द्विवेदी नया गांव के बसीयत निरस्त करने के आवेदन पर तहसीलदार हनुमना को कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में दिये गये।

