प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

मतदाता सूची में 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगरीय निकाय तथा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम की रूपरेखा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की गई और इसके विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 15 मई को किया गया। मतदाता सूची को त्रुटिहीन और अपडेटेड बनाने के लिए नागरिकों से दावे और आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं।

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने, संशोधन करने अथवा किसी भी प्रकार के दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए 15 मई से 25 मई तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान संबंधित मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थलों पर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि को मतदाता सूची का वितरण भी किया गया। बैठक मे एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी , प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी ने सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थि

त रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button