पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

येरवडा में महिलाओं के लिए संस्कार एवं संविधान अध्ययन वर्ग का आयोजन

येरवडा में महिलाओं के लिए संस्कार एवं संविधान अध्ययन वर्ग का आयोजन

 

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

 

पुणे: येरवडा स्थित समता नगर नागपुर चाल परिसर में सामाजिक एवं बौद्ध धर्म आधारित जनजागरण गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए त्रिरत्न संघ जेतवन विहार द्वारा महिलाओं के लिए विशेष संस्कार वर्ग का आयोजन किया गया।

संस्था की अध्यक्षा मालती महादेव धीवर के नेतृत्व में आयोजित इस 10 दिवसीय संस्कार वर्ग में महिलाओं को सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों, बौद्ध धम्म तथा सामूहिक सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष शोभा कांबळे सहित कांचन कांबळे निरभावणे, अनिता उघाडे, रुक्मिणी रणखंणे, विद्या कांबळे, संगीता बगाडे, लक्ष्मी भोपाळे, सुप्रिया गायकवाड़ एवं जयश्री शेलार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अध्यक्षा मालती धीवर ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज में जागरूकता एवं संस्कार निर्माण के उद्देश्य से भविष्य में भी धर्म एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी जून माह से महिलाओं के लिए तीन माह का विशेष “संविधान वाचन वर्ग” प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें भारतीय संविधान की मूल भावना, अधिकारों एवं सामाजिक समता के विषय में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

संस्था द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button