बिहारराज्य

पटना में पीएलवी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, गोपनीयता और विधिक सहायता पर दिया गया जोर

पटना में पीएलवी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, गोपनीयता और विधिक सहायता पर दिया गया जोर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पटना बिहार 

पटना। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के सभा हॉल में संस्था लॉ फाउंडेशन की ओर से पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में 40 से अधिक पीएलवी ने भाग लेकर विभिन्न विधिक एवं सामाजिक विषयों की जानकारी प्राप्त की।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव ज्योति चंदन ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पीएलवी को समुदाय और व्यक्तियों से बातचीत के दौरान गोपनीयता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी क्लाइंट की पहचान उसकी स्पष्ट सहमति के बिना सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए।

 

मुख्य वक्ता सुनील कुमार झा ने सीडब्ल्यूसी, जेजेबी एवं चाइल्ड राइट्स से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं एडवोकेट संतोष कुमार ने जरूरतमंद लोगों तक अधिक से अधिक विधिक सहायता पहुंचाने पर बल दिया।

सेवानिवृत्त न्यायिक पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पीएलवी किसी भी सेवा के बदले उपहार या किसी प्रकार का शुल्क स्वीकार नहीं करेंगे और निष्पक्षता के साथ समाज सेवा का कार्य करेंगे।

 

कार्यक्रम में संस्था लॉ फाउंडेशन की ओर से शुभेन्दू शेखर, शालिनी, खालिद, स्वाति सहित अन्य स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button