उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के तहत 11 बिखरे परिवारों में हुआ समझौता

प्रोजेक्ट ‘नई किरण’ के तहत 11 बिखरे परिवारों में हुआ समझौता

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। Auraiya Police द्वारा चलाए जा रहे “प्रोजेक्ट नई किरण” के तहत शनिवार को महिला थाना ककोर में विशेष परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

 

इस दौरान महिला थाना ककोर में कुल 50 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें से 11 ऐसे परिवार थे, जो आपसी वैचारिक मतभेद और पारिवारिक कलह के चलते लंबे समय से अलग रह रहे थे तथा परिवार टूटने की स्थिति में पहुंच गया था।

 

काउंसलिंग और समझाइश के माध्यम से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर कराया गया, जिसके बाद सभी दंपति पुनः एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौते के बाद परिवारों को हंसी-खुशी विदा किया गया।

 

पुलिस विभाग के अनुसार “प्रोजेक्ट नई किरण” का उद्देश्य टूटते परिवारों को फिर से जोड़ना और पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button