
परिवार परामर्श केंद्र में 4 परिवारों का हुआ समझौता, टूटने से बचा रिश्ता
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। Etawah Police द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित “परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण” कार्यक्रम के तहत शनिवार को महिला थाना इटावा में परिवार परामर्श केंद्र की सुनवाई आयोजित की गई।
कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Brijesh Kumar Srivastava के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
सुनवाई के दौरान कुल 31 पत्रावलियों पर विचार किया गया। इनमें 13 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे, 10 मामलों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे, जबकि 8 मामलों में एक पक्ष उपस्थित रहा। इस दौरान 3 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद 4 परिवारों के बीच आपसी सुलह-समझौता कराया गया, जिससे उनके परिवार टूटने से बच गए।
समझौता करने वाले परिवारों में शिवानी पत्नी आदित्य निवासी उदी मोड़ थाना बढ़पुरा, दीपिका पत्नी अंशुल निवासी लखना थाना बकेवर, शोभा पत्नी राजवीर निवासी लोहाना अड्डा थाना सिविल लाइन तथा शिवानी पत्नी ध्रुव कुमार निवासी फफूंद जनपद औरैया शामिल हैं।
इस दौरान महिला थाना प्रभारी प्रीति सेंगर, उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह, उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर चित्रा परिहार, काउंसलर नमिता तिवारी सहित महिला आरक्षी एवं परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इटावा पुलिस ने लोगों से छोटी-छोटी बातों को संवाद और समझदारी से सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत परिवार ही सुरक्षित समाज की नींव हैं।

