इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं।

 

एसएसपी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्वयं वार्ता कर मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 

इस दौरान फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान का आश्वासन भी दिया गया। एसएसपी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का तत्परता और निष्पक्षता के साथ निस्तारण करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button