इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

शास्त्री चौराहा लेबर अड्डे पर श्रमिक पंजीकरण शिविर शुरू, 45 दिन तक मिलेगा योजनाओं का लाभ

शास्त्री चौराहा लेबर अड्डे पर श्रमिक पंजीकरण शिविर शुरू, 45 दिन तक मिलेगा योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, 25 मई 2026। सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर शास्त्री चौराहा स्थित लेबर अड्डे पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं श्रमिकों के पंजीकरण/नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

 

शिविर प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक लगाया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित शिविर में निर्माण एवं मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण और नवीनीकरण किया गया। श्रमिक आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं परिवार के सदस्यों का आधार विवरण लेकर शिविर में पहुंचे, जहां उनका ऑनलाइन पंजीकरण किया गया।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने सुबह फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया तथा श्रमिकों से अपील की कि अगले 45 दिनों तक अवकाश दिवस छोड़कर नियमित रूप से शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराएं, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

नवीन पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को हीट वेव से बचाव के लिए गमछा वितरित किए गए और गर्मी से बचने के उपाय भी बताए गए। शिविर में बेल्डिंग, बढ़ईगीरी, राजमिस्त्री, सड़क निर्माण, पुताई, इलेक्ट्रिक कार्य, टाइल्स लगाने, ईंट निर्माण, खनन कार्य समेत निर्माण कार्यों से जुड़े लगभग 40 प्रकार के श्रमिकों को पात्र बताया गया है।

 

श्रम विभाग ने सभी पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या शिविर स्थल पर पहुंचकर ऑनलाइन पंजीकरण कराएं और बोर्ड की योजनाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button