
सुरसंड थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । बिहार पुलिस के तहत अंचल निरीक्षक सुरसंड द्वारा रविवार को सुरसंड थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की दैनिकी, हाजत, मालखाना, सीसीटीएनएस, सिरिस्ता कार्य एवं लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने और थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अंचल निरीक्षक ने थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पारदर्शिता एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर भी बल दिया।

