
सीतामढ़ी एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, बिहार पुलिस के तहत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियमित जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी ने आम लोगों की शिकायतें सुनीं।
सुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने संबंधित मामलों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का शीघ्र समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक कार्य दिवस पर जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

