
जनसुनवाई में एसपी औरैया ने सुनीं फरियादें, थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया,उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से संवाद किया। उन्होंने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
एसपी ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



