प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सीतामढ़ी पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी, 8 चोरी की बाइक बरामद

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सीतामढ़ी पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी, 8 चोरी की बाइक बरामद

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी, बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत सोनबरसा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिलों को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया।

 

जानकारी के अनुसार सोनबरसा थाना पुलिस द्वारा पटना, मोतिहारी, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा एवं बेतिया समेत विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुई मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी वाहनों को उनके असली धारकों को सौंप दिया गया।

 

अपनी खोई हुई मोटरसाइकिल वापस मिलने पर वाहन स्वामियों ने सीतामढ़ी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

 

सीतामढ़ी पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button