
साइबर थाना सीतामढ़ी की त्वरित कार्रवाई, गलती से ट्रांसफर हुए ₹20 हजार पीड़ित को लौटाए
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी,बिहार
सीतामढ़ी। साइबर थाना सीतामढ़ी पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई ₹20,000 की राशि पीड़ित राजेश राम को वापस दिलाई।
जानकारी के अनुसार राशि गलत खाते में ट्रांसफर होने के बाद पीड़ित द्वारा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई की और पूरी रकम सुरक्षित वापस कराई।
सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन लेनदेन से जुड़ी किसी भी समस्या में तुरंत कार्रवाई करें, क्योंकि पहला एक घंटा “गोल्डन आवर” माना जाता है।
पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन, cybercrime.gov.in� अथवा नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं।
सतर्क रहें, सुरक्षित



