
बकरीद को लेकर सीतामढ़ी के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी: बिहार
पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा नहीं करने की अपील की गई।
सीतामढ़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


