पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

अपोलो हॉस्पिटल और पुणे पुलिस के संयुक्त प्रयास से BLS एवं CPR प्रशिक्षण आयोजित

अपोलो हॉस्पिटल और पुणे पुलिस के संयुक्त प्रयास से BLS एवं CPR प्रशिक्षण आयोजित

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे: महाराष्ट्र 

Apollo Hospitals स्वारगेट, पुणे एवं Pune Police आयुक्तालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित BLS और CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। शिवाजीनगर स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 500 पुलिस कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए आवश्यक CPR एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल्स, स्वारगेट, पुणे के एचओडी इमरजेंसी मेडिसिन एवं एक्यूट केयर डॉ. सुजय पाटील ने विश्व इमरजेंसी मेडिसिन दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लाइव डेमो के माध्यम से CPR तकनीक की जानकारी दी तथा आपातकालीन स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस कर्मियों को जीवन रक्षक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button