उत्तर प्रदेशअपराधऔरैया

अवैध खनन पर औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

अवैध खनन पर औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :औरैया उत्तर प्रदेश 

जनपद में अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली औरैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 01 ट्रैक्टर मय सुफड़ा को सीज किया है।

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला चैनसुख के पास खेतों में नदी किनारे अवैध खनन करते हुए वाहनों को पकड़ा। सभी वाहनों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन, उपनिरीक्षक सुदेश कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button