कलेक्ट्रेट इटावा में लेखन सामग्री खरीद हेतु सीलबंद कुटेशन आमंत्रित
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,। कलेक्ट्रेट इटावा में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु लेखन सामग्री क्रय किए जाने के लिए सीलबंद कुटेशन आमंत्रित किए गए हैं। प्रभारी अधिकारी (नजारत) राजेन्द्र बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय जिलाधिकारी, कैम्प कार्यालय तथा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी न्यायालय, मजिस्ट्रेट/न्यायिक एवं आशुलिपिक पटलों के कार्यों के संचालन हेतु यह खरीद की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक फर्में अपने सीलबंद कुटेशन 30 मई 2026 को सायं 5 बजे तक नजारत कलेक्ट्रेट इटावा में जमा कर सकती हैं। प्राप्त कुटेशन 1 जून 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय कक्ष में खोले जाएंगे।
मांगी गई सामग्री में ए-3 सेंचुरी फोटोस्टेट पेपर 40 रिम, ए-4 सेंचुरी फोटोस्टेट पेपर 1000 रिम, एफएस सेंचुरी फोटोस्टेट पेपर 50 रिम तथा कपड़ा वाले अच्छे रैपर 700 पीस शामिल हैं।

