इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

रंजीत सिंह की चल-अचल संपत्तियों की जांच शुरू, प्रशासन ने मांगी जनसामान्य से जानकारी

रंजीत सिंह की चल-अचल संपत्तियों की जांच शुरू, प्रशासन ने मांगी जनसामान्य से जानकारी

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, सिटी मजिस्ट्रेट इटावा एवं जांच समिति के अध्यक्ष ने बताया कि रिट याचिका संख्या 12198/2025 रंजीत सिंह बनाम नीतू सिंह में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में रंजीत सिंह की चल एवं अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है।

 

जिलाधिकारी इटावा के आदेश के तहत गठित जांच समिति को रंजीत सिंह पुत्र बालकराम निवासी बिजौली, थाना बकेवर, तहसील भर्थना, जिला इटावा के स्वामित्व एवं कब्जे वाली जमीन, चल-अचल संपत्तियों एवं अन्य संपत्तियों की जांच का दायित्व सौंपा गया है।

 

प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में सर्वसाधारण से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति के पास रंजीत सिंह की संपत्तियों से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध हो तो वह 2 जून 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष अथवा सूचना प्रस्तुत कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button