इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

ईद-उल-अजहा को लेकर इटावा में फ्लैग मार्च, ड्रोन व डॉग स्क्वॉड के साथ उतरा पुलिस-प्रशासन

ईद-उल-अजहा को लेकर इटावा में फ्लैग मार्च, ड्रोन व डॉग स्क्वॉड के साथ उतरा पुलिस-प्रशासन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा एवं एसएसपी इटावा द्वारा ड्रोन, डॉग स्क्वॉड एवं भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च ।

*साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने सर्किल तथा सभी थानाध्यक्ष/थानाप्रभारीगण द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त ।*

 

आज दिनांक 27.05.2026 को *जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल* एवं *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव* द्वारा आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने हेतु ड्रोन, डॉग स्क्वॉड एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्रान्तर्गत व्यापक फ्लैग मार्च किया गया।

 

फ्लैग मार्च के दौरान महोदयगण द्वारा शास्त्री चौराहा से नौरंगाबाद चौराहा, नया शहर चौकी होते हुए नगर पालिका चौराहा से पक्का तालाब चौराहा तक पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।

फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजनमानस को यह संदेश दिया गया कि जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। साथ ही नागरिकों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गयी।

मार्च के दौरान ड्रोन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों की निगरानी की गयी तथा डॉग स्क्वॉड द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया।

साथ ही आगामी त्यौहार के दृष्टिगत समस्त *क्षेत्राधिकारीगण* द्वारा अपने सर्किल तथा सभी *थानाध्यक्ष/थानाप्रभारीगण* द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया ।*

 

इस दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभयनारायण राय सहित पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button