
ईद-उल-अज़हा पर औरैया में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, अधिकारियों ने किया क्षेत्र का निरीक्षण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी,बिहार
औरैया। ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली औरैया क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने ईद की नमाज़ के दौरान तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सुनिश्चित किया कि त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
पुलिस की सतर्कता एवं समन्वय के चलते ईद-उल-अज़हा की नमाज़ सकुशल संपन्न कराई गई तथा पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।



