
विनायक दामोदर सावरकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में बुधवार को शिव मंदिर इंटर कॉलेज, अनंतराम विकास खंड अजीतमल में वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक विपिन कुमार ने सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर भारत के महान सपूत, क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, चिंतक, इतिहासकार, कवि एवं ओजस्वी वक्ता थे। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रवेंद्र सिंह यादव, प्रोफेसर एयू कॉलेज देव सिंह राजपूत, विकास यादव ‘गोलू’, युवा मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित



