उत्तर प्रदेशऔरैयायात्रा

सड़क हादसे में दरोगा दिनेश भदौरिया का निधन, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

सड़क हादसे में दरोगा दिनेश भदौरिया का निधन, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री दिनेश भदौरिया का ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

 

मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित पुलिस परिवार द्वारा दिवंगत उपनिरीक्षक दिनेश भदौरिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर सलामी दी तथा शोक संवेदना व्यक्त की।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। दिवंगत दरोगा दिनेश भदौरिया मूल रूप से ग्राम फतेहपुरा, थाना जैतपुर कलां के निवासी थे।

 

औरैया पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button