दिल्लीरोजगार

पानी पियोगी तो बाथरूम जाओगी’, भीषण गर्मी में मजदूरों की दर्दनाक हालत

पानी पियोगी तो बाथरूम जाओगी’, भीषण गर्मी में मजदूरों की दर्दनाक हालत

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: नई दिल्ली 

नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहा है। तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्मी में घंटों काम करने को मजबूर मजदूरों की हालत पर हाल ही में सामने आई रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करने वाली आरती ने बताया कि सुपरवाइजर उन्हें पानी तक पीने से रोकते हैं। आरती के मुताबिक, “वे कहते हैं कि अगर तुम पानी पियोगी, तो बाथरूम जाना पड़ेगा और उसमें 5-10 मिनट खराब होंगे। इसलिए हम डर के कारण लगातार काम करते रहते हैं।”

 

भीषण गर्मी में लंबे समय तक काम करने वाले मजदूरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी सेहत बचाने की होती है। दिहाड़ी मजदूरों का कहना है कि अगर वे बीमार पड़ गए, तो काम छूट जाएगा और फिर इलाज व खाने तक के पैसे जुटाना मुश्किल हो जाएगा। इसी डर के कारण कई मजदूर खराब स्वास्थ्य स्थितियों में भी लगातार काम करने को मजबूर हैं।

 

अमेरिका स्थित संगठन People’s Courage International (PCI) की मई 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 90 प्रतिशत प्रवासी मजदूरों का मानना है कि भीषण गर्मी और बढ़ता तापमान उनके जीवन पर गंभीर असर डाल रहा है। रिपोर्ट में मजदूरों के लिए सुरक्षित कार्य परिस्थितियां, पीने के पानी और आराम की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button