आबकारी नीति के निर्धारित बिन्दुओं का पालन सुनिश्चित करें – कलेक्टर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज,मध्यप्रदेश
मऊगंज: कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले में आबकारी नीति के तहत निर्धारित बिन्दुओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सहायक आयुक्त आबकारी को निर्देशित किया है कि जिले में संचालित सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि दुकानों में अवैध शॉपबार संचालित न हों तथा मदिरा दुकानों के आसपास स्थित रेस्टोरेंट अथवा ढ़ाबों में अवैध रूप से मदिरा का विक्रय, उपभोग तथा मदिरापान न किया जाय। उन्होंने निर्देशित किया है कि मदिरा दुकानों की विक्रय दरें प्रदर्शित की जाय तथा विक्रय दरों के सत्यापन हेतु क्यूआर कोड चस्पा किया जाय। उन्होंने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं
।


