
महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक शिकायत एवं आवेदन पर त्वरित तथा न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस विभाग ने बताया कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं को सहज, सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें। महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं से संबंधित मामलों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।

