
जन शिकायत सुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजन की समस्याएँ, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, : सीतामढ़ी जिला में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का अवलोकन कर उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित एवं अग्रेषित किया गया। साथ ही, मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
सीतामढ़ी पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है तथा जन शिकायतों के निष्पक्ष एवं प्रभावी निवारण हेतु निरंतर प्रयासरत है। जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएँ सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी शिकायतों का शीघ्र एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित हो सके।


