प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निवारण सुनिश्चित

महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निवारण सुनिश्चित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी, : पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण प्रदान करते हुए उनकी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर संबंधित महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, मामलों की प्रकृति के अनुरूप पीड़ित महिलाओं को आवश्यक परामर्श, सहायता एवं कानूनी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सीतामढ़ी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा शिकायत की स्थिति में निकटतम थाना स्थित महिला हेल्प डेस्क से संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए यह व्यवस्था निरंतर प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button