
बाजपट्टी थाना पुलिस को बड़ी सफलता, कांड संख्या 200/23 की अपहृता सकुशल बरामद
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, : पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाजपट्टी थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बाजपट्टी थाना कांड संख्या 200/23 से संबंधित अपहृता को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में अपहृता का सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद किया गया।
बरामद अपहृता को आवश्यक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है तथा मामले में अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। सीतामढ़ी पुलिस अपराध एवं महिला संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन तथा पीड़ितों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।



