प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सुरसंड अंचल कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित कांडों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

सुरसंड अंचल कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित कांडों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, आज दिनांक 03.06.2026 को अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा सुरसंड अंचल कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सुरसंड अंचल अंतर्गत सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अनुसंधान की प्रगति का आकलन किया गया। साथ ही, कांडों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

 

अंचल निरीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, जन शिकायतों के संवेदनशील एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

 

सीतामढ़ी पुलिस अपराध नियंत्रण एवं बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button