
औरैया: बाल श्रम मुक्त अभियान में 2 बाल श्रमिक व 4 किशोर श्रमिक चिन्हित
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: औरैया, उत्तर प्रदेश
श्रम विभाग एवं AHTU की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में चलाए गए बाल श्रम मुक्त अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच में 2 बाल श्रमिक और 4 किशोर श्रमिक कार्यरत पाए गए।
चिन्हित किए गए दोनों बाल श्रमिकों को आयु परीक्षण के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही सभी प्रभावित बच्चों के शैक्षिक एवं आर्थिक पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इन बच्चों के परिवारों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि भविष्य में बाल श्रम की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।



