औरैया: समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) को लेकर जागरूकता अभियान शुरू
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान::औरैया |उत्तर प्रदेश
माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जनपद में “समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत)” के संबंध में जन-जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष मयंक चौहान के मार्गदर्शन एवं सचिव रोमा गुप्ता के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।
इस विशेष अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से की गई है, जो आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ संपन्न होगा। इसका मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
सचिव ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को मध्यस्थता प्रक्रिया से जोड़कर उनके लंबित मामलों के समाधान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इच्छुक वादकारी निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही प्री-सिटिंग बैठकों का आयोजन 05.06.2026 एवं 08.06.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया में किया जाएगा, जहाँ पक्षकार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग ले सकेंगे।
अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे इस लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।



