औरैया: स्थायी लोक अदालत में 2 सदस्यों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
रिपोर्ट:विशाल समाचार
📍 स्थान :औरैया | उत्तर प्रदेश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया की सचिव रोमा गुप्ता ने जानकारी दी है कि जनपद औरैया में स्थायी लोक अदालत में 2 सदस्यों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 03.06.2026 से की गई है तथा इच्छुक अभ्यर्थी 03.07.2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, औरैया से संपर्क कर सकते हैं।



