
डीएम ने गोद लिए क्षय रोगी को वितरित की पोषण किट
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोद लिए गए क्षय रोगी विकास पाल को पोषण किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने रोगी को नियमित रूप से दवा लेने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) असाध्य बीमारी नहीं है और नियमित दवा सेवन से इससे शीघ्र छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान पौष्टिक भोजन लेना आवश्यक है, जिससे रोगी को कमजोरी महसूस न हो और वह जल्द स्वस्थ हो सके।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज, जिला क्षय रोग अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


