उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, बाल अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न, बाल अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया, । खण्ड विकास अधिकारी औरैया वी.एन. द्विवेदी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार औरैया में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम एवं बाल विवाह रोकथाम, स्पॉन्सरशिप एवं फॉस्टर केयर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल सेवा योजना (सामान्य), कन्या सुमंगला योजना तथा पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिलाओं को दी जाने वाली विधवा पेंशन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, उनके पुनर्वास तथा बाल श्रम उन्मूलन के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के समाधान और आमजन को उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों से संबंधित समस्याओं के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, महिलाओं की सहायता हेतु 181 महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 तथा अन्य शिकायतों और योजनाओं संबंधी जानकारी के लिए 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है।

बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सीमा चौधरी, सहायक पंचायत अधिकारी विजय कुमार, डीसी बाल श्रम प्रतीक श्रीवास्तव, संरक्षण अधिकारी रीना चौहान, जिला बाल संरक्षण इकाई की सीमा कुशवाहा सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहुओं ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button