उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर गोष्ठी आयोजित

आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर गोष्ठी आयोजित

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी तथा संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, गोपनीयता बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button