
महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना परिसरों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी महिलाओं की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी को प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सहज एवं भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें।
पुलिस विभाग ने कहा है कि महिलाओं से संबंधित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है तथा उनकी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए लगातार निगरानी भी की जा रही है।



