पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

अनुकरणीय गणेशोत्सव २०२६ मार्गदर्शन शिबिर का आयोजन, पर्यावरणपूरक उत्सव पर होगा विशेष फोकस

अनुकरणीय गणेशोत्सव २०२६ मार्गदर्शन शिबिर का आयोजन, पर्यावरणपूरक उत्सव पर होगा विशेष फोकस

पुणे में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 और जय गणेश व्यासपीठ के संयुक्त तत्वावधान में “अनुकरणीय गणेशोत्सव 2026” मार्गदर्शन शिबिर का आयोजन 7 जून 2026 को लोकमान्य सभागृह, नारायण पेठ में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य गणेशोत्सव को अधिक पर्यावरणपूरक, शिस्तबद्ध और सामाजिक रूप से उपयोगी बनाना है। इसमें विभिन्न विशेषज्ञ गणेशोत्सव के सांस्कृतिक, तकनीकी और पर्यावरणीय पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे।

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: आगामी गणेशोत्सव को अधिक पर्यावरणपूरक, अनुशासित और सामाजिक रूप से उपयोगी बनाने के उद्देश्य से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 (पर्यावरण विभाग) तथा “माय सिटी माय प्रॉमिस” अभियान और जय गणेश व्यासपीठ, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में “अनुकरणीय गणेशोत्सव 2026 – मार्गदर्शन शिबिर” का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम रविवार, 7 जून 2026 को शाम 4:30 बजे से लोकमान्य सभागृह, टिळकवाडा, नारायण पेठ में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी कार्यक्रम समन्वयक विष्णु भेड़ा और पीयूष शाह ने दी।

शिबिर में गणेशोत्सव से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। इतिहासकार, लेखक और शोधकर्ता मंदार लवाटे “गणेशोत्सव संस्कृति और सामाजिक महत्व” विषय पर संबोधित करेंगे। नई दिल्ली के डिज़ाइनर चंद्रशेखर भेड़ा “गणेशोत्सव देखावे व रथ: कला, हस्तकला और नवाचार” पर विचार रखेंगे।

कंप्यूटर विशेषज्ञ और लेखक डॉ. दीपक शिकारपुर “तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग” विषय पर मार्गदर्शन देंगे। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मिलिंद भोई ध्वनि प्रदूषण और लेज़र लाइट से होने वाले दुष्प्रभावों पर जानकारी साझा करेंगे। वहीं रोटेरियन मनोज धारप निर्माल्य (पूजा सामग्री अपशिष्ट) प्रबंधन पर मार्गदर्शन देंगे।

इसके अलावा “नेट ज़ीरो संकल्पना” और “अनुकरणीय गणेशोत्सव पारितोषिक 2026” की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न गणेश मंडलों के पदाधिकारी, सामाजिक संगठन प्रतिनिधि, रोटरी सदस्य, पुलिस अधिकारी, कलाकार और पत्रकार बड़ी संख्या में भाग लेंगे। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3131 पर्यावरण विभाग के प्रमुख राजेंद्रकुमार सराफ, महेश सूर्यवंशी, श्रीकांत शेट्टे, अण्णा थोरात, रवींद्र अण्णा मालवदकर, संजीव जावळे, शिरीष मोहिते, उदय जगताप, संजय बालगुडे, बाळासाहेब मारणे और विकास पवार सहित कई कार्यकर्ता शिबिर के समापन सत्र में शामिल रहेंगे।

आयोजकों ने सभी गणेश मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस मार्गदर्शन शिबिर में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आवाहन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button