इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में “जनपद सिंचाई बंधु” की बैठक 09 जून को होगी आयोजित

इटावा में “जनपद सिंचाई बंधु” की बैठक 09 जून को होगी आयोजित

 

नवीन प्रशासनिक भवन स्थित मीटिंग हॉल में किसानों की उपस्थिति में होगी बैठक, अध्यक्षता करेंगे मा. अशोक दीक्षित

 

रिपोर्ट:विशाल समाचार

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। अधिशासी अभियंता, इटावा प्रखंड, ने जानकारी दी है कि शासनादेश संख्या 126 दिनांक 21 जून 2017 के क्रम में “जनपद सिंचाई बंधु” की जून 2026 की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 09 जून 2026 (द्वितीय मंगलवार) को पूर्वान्ह 11:00 बजे इटावा प्रखंड परिसर स्थित नवीन प्रशासनिक भवन के मीटिंग हॉल में आयोजित होगी।

 

यह बैठक शासन के निर्देशानुसार किसानों की उपस्थिति में संपन्न की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता शासन द्वारा मनोनीत उपाध्यक्ष मा. अशोक दीक्षित द्वारा की जाएगी।

 

इस बैठक में सिंचाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों, किसानों की समस्याओं तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button