इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

सैफई में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सैफई में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

37 शिकायतें प्राप्त, 3 का मौके पर निस्तारण; लंबित मामलों के एक सप्ताह में समाधान के आदेश

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। तहसील सैफई में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनें और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गांवों के भ्रमण के दौरान अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं का सत्यापन करें और लाभार्थियों से फीडबैक भी लें।

 

कार्यक्रम में कुल 37 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित पाई गईं।

 

डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि एक सप्ताह से अधिक लंबित मामलों में देरी के कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाए और सभी प्रकरणों का निस्तारण अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर किया जाए।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सैफई, क्षेत्राधिकारी सैफई सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button