
क्रिसाला-हिरानंदानी टाउनशिप का हरित विक्रम,जागतिक पर्यावरण दिवस पर एक मिनट में लगाए 1045 पेड़
उद्योग क्षेत्र के मान्यवर और सरकारी अधिकारियों ने विक्रमी वृक्षारोपण अभियान में लिया भाग, टेरी के समर्थन में दीर्घकालिन पर्यावरणीय प्रभावों का शास्त्रीय मूल्यमापन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : जागतिक पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहरी शाश्वतता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्रिसाला – हिरानंदानी टाउनशिप ने नरेडको पुणे अर्बन फॉरेस्ट इनिशिएटिव के तहत केवल एक मिनट में 1045 पेड़ लगाकर एक नया विक्रम स्थापित किया है. पुणे के उत्तर हिंजवड़ी में स्थित एकीकृत टाउनशिप में आयोजित इस भव्य पर्यावरणीय अभियान में 1,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया. इनमें धोरणकर्ता, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, प्रशासकीय अधिकारी, पर्यावरणप्रेमी, डेवलपर्स, कर्मचारी, चैनल पार्टनर, ग्राहक और नागरिक शामिल थे. इस उपक्रम ने हरित एवं स्वस्थ शहरी परिसंस्था निर्माण करने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया.
इस पहल में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें हिरानंदानी कम्युनिटीज के चेयरमैन डॉ. निरंजन हिरानंदानी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, NAREDCO के सदस्य, तथा प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स भारत अगरवाल (संस्थापक, कस्तूरी हाउसिंग), भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अनुप अविनाश मोरे, और इनके साथ माननीय शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल, क्रिसाला डेवलपर्स के संस्थापक ओमप्रकाश अगरवाल, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सागर अगरवाल, प्रबंध निदेशक आकाश अगरवाल तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक विशाल अगरवाल शामिल थे।
यह वृक्षारोपण अभियान टाउनशिप के पर्यावरणीय संरचना को मजबूत करने और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. नए लगाए गए पेड यह हरित क्षेत्र का विस्तार करना, स्थानिक जैव विविधता को बढ़ावा देने, धूल के स्तर को कम करने, शहरी उष्मा द्वीप प्रभाव को नियंत्रित करने तथा निवासियों के लिए अधिक स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. जैसे-जैसे यह टाउनशिप विकसित होगी, ये वृक्ष इसके दीर्घकालिक पर्यावरणीय पायाभूत सुविधाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे.

इस उपक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू मतलब क्रिसाला का टेरी (द एनर्जी ॲन्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट) के साथ सहयोग है. यह सहयोग शाश्वतता के लिए एक वैज्ञानिक और मापने का योग्य दृष्टिकोण स्थापित करने में मदद कर रहा है. इस साझेदारी के माध्यम से हरित क्षेत्र की घनता, कार्बन शोषण क्षमता, जैव विविधता वृध्दी, थर्मल कम्फर्ट और वायु गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न पर्यावरणीय मानकों की लगातार निगरानी और मूल्यांकन किया जाएगा. इससे शाश्वतता संबंधी उपक्रम केवल संकल्पना तक सीमित न रहकर प्रत्यक्ष और मापनीय परिणामों पर आधारित हों,यह सुनिश्चित होता है.
इस अवसर पर क्रिसाला डेव्हलपर्स के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक सागर अगरवाल ने कहा की,‘क्रिसाला में शाश्वतता हमारे लिए केवल एक सोच नहीं,बल्कि यह एक मूलभूत सिद्धांत है जो हमारे प्रत्येक विकास कार्य का मार्गदर्शक है. नरेडको पुणे अर्बन फॉरेस्ट इनिशिएटिव प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर लोगों को बेहतर जीवनमान देनेवाले उन समुदायों के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह सफल वृक्षारोपण अभियान दर्शाता है कि जब उद्योग, सरकारी संस्थाएं और समुदाय एक उद्देश्य के साथ एकजुट होते हैं, तो कितने बड़े परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं. शहरी विकास के लिए शाश्वतता अब विकल्प नहीं, बल्कि जिम्मेदारी बन चुकी है. हम ऐसे समुदायों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं जो विकास, पर्यावरण संवर्धन और दीर्घकालिक कल्याण के बीच संतुलन स्थापित करें‘.
यह आयोजन सामुदायिक सहभागिता का भी एक महत्वपूर्ण मंच बना. जिसने लोगों को हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया. इस उपक्रम के माध्यम से क्रिसाला डेव्हलपर्स और हिरानंदानी कम्युनिटीज ने केवल घरों का निर्माण ही नहीं, बल्कि शाश्वत और भविष्य के लिए तैयार समुदायों के निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से अधोरेखित किया है जहां लोग और प्रकृति साथ-साथ समृद्ध हो सकें.



