
शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता की जांच के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पाँच-पाँच निस्तारित आवेदन, स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराए जाने के दिए निर्देश
आवेदक स्वयं लिखे आवेदन पत्र, आवेदन पत्र लिखने के लिए न करें धनराशि व्यय।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बिधूना तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं सार्थक निस्तारण करना/ कराना सुनिश्चित करें। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच हेतु अधिकारियों को पांच- पांच आवेदन उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिए कि संबंधित ग्रामों में जाकर निस्तारण की गुणवत्ता की जांच करते हुए सुस्पष्ट एवं विस्तृत आख्या सोमवार तक उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों के लिखवाने में आवेदक द्वारा धनराशि व्यय किए जाने का संज्ञान लेते हुए उन्होंने आवेदकों एवं आमजन से अपेक्षा व्यक्त की, कि वह स्वयं आवेदन पत्र लिखें जिससे वह अपनी बात को अपने शब्दों में लिख सके इसके साथ ही आवेदन पत्र लिखने हेतु वह धनराशि की भी बचत कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों सहित राजस्व विभाग से संबंधित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार से आमजन को अनावश्यक परेशान न किया जाए साथ ही यह भी निर्देश दिए कि अंश निर्धारण, खतौनी में नाम आदि संशोधन, विरासत दर्ज आदि के प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित किया जाए जिससे जन सामान्य को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न लगाने पड़े तथा उनका अनावश्यक धन व्यय न हो।
संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थी निलोज कुमार पुत्र अहम पाल सिंह निवासी गूरा ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थी के मकान के सामने से एक रास्ता पूरव तरफ चलकर रोड में मिल जाता है जिस पर श्रीमती साधना सेंगर पत्नी स्वर्गीय आशु तथा उसके ससुर अरविंद नारायण दबंग किस्म के व्यक्ति हैं उन्होंने अपनी ताकत व गुंडागर्दी के बल पर प्रार्थी के मकान से निकलने वाला आम रास्ते पर खूटा गाड़कर भैंस बांधकर अवरोध पैदा कर दिया है तथा भैंसों को नहाते हैं जिससे रास्ते में कीचड़ व गंदगी हो गई है जब प्रार्थी ने मना किया तो प्रतिवादी झगड़ा पर उतर आते हैं और कहने लगे कि यहां से चला जा नहीं तो जान से मार देंगे, श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी के मकान के सामने भैंस व रास्ता खुलवाये जाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने एसएचओ बिधूना को निर्देश दिए कि जांच कर तत्काल ही रास्ता अवरोध मुक्त कराना सुनिश्चित करें। प्रार्थिनी आमना खातून देवा नसीम अली निवासी असैनी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि प्रार्थिनी विधवा महिला है प्रार्थिनी के पति की मृत्यु लगभग 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है तभी से प्रार्थिनी की भूमि पर गांव के कुछ लोग व पड़ोसी काश्तकार द्वारा कब्जा किया गया है जिससे प्रार्थिनी का मौके पर कोई भूमि शेष नहीं है प्रार्थिनी ने कई बार लोगों से कहा कि वह मेरी जमीन मुझे वापस कर दें किंतु सारे प्रयास निरर्थक रहे ऐसी स्थिति में प्रार्थिनी की भूमि की पैमाइश राजस्व निरीक्षक से कराकर कब्जा दिलाया जाएं। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिधूना को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें। उक्त अवसर पर 300 विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 10 आवेदन पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया।
तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बाम सारथी योजना के तहत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्त पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
उक्त के उपरांत द्वय अधिकारियों द्वारा दिनांक 08, 09 व 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ एवं विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर में पहुंचकर कर कक्षों, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की सुचिता एवं निर्वाध्द संपन्न कराना सुनिश्चित करें इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही पूर्ण कर ली जाएं जिससे परीक्षा की तिथियों में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी बिधूना निखिल राजपूत, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, तहसीलदार बिधूना, क्षेत्राधिकारी विधूना, नायब तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, केन्द्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
