दिल्लीशिक्षा

कॉकरोच जनता पार्टी: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ ख़त्म, अभिजीत दीपके ने क्या कहा

कॉकरोच जनता पार्टी: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ ख़त्म, अभिजीत दीपके ने क्या कहा

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान  :नई दिल्ली 

 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन समाप्त हो चुका है. जंतर-मंतर पर मौजूद बीबीसी संवाददाता इशाद्रिता लाहिड़ी ने इसकी पुष्टि की है.

 

विशाल समाचार संवाददाता ने बताया है कि सीजेपी ने घोषणा की है कि प्रदर्शन ख़त्म हो चुका है. साथ ही वहां मौजूद लोगों से वापस जाने को कहा है.

 

इससे पहले शनिवार सुबह संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुँचे. इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है.

 

इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए थे.

 

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने कहा, “पिछले दो-तीन दिन से मेरी मां-बहन रो रहे थे कि तुम वापस आ जाओगे तो ये लोग तुम्हें अंदर डाल देंगे. मेरे घर वापस आने से उन्हें डर लग रहा था. ये मेरी मां का अकेले का डर नहीं है.”

 

 

इस देश में जो भी बच्चा, स्टूडेंट, युवा राजनीति के ऊपर और इस सरकार के ख़िलाफ़ बोलेगा तो उसकी मां को डर लगता है कि मेरे बेटे को कहीं ये अंदर न डाल दें. कब तक हम ऐसे डर में जिएंगे, एक बार इनको बता दो कि इनकी डर की राजनीति से हम अब नहीं डरने वाले हैं.”

 

अभिजीत दीपके ने इसके बाद “नहीं डरेंगे नहीं डरेंगे, तुम्हारी राजनीति से नहीं डरेंगे, धर्म की राजनीति बंद करो, हिंदू-मुसलमान की राजनीति बंद करो” जैसे नारे लगाए.

 

अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पर कहा, “पिछले 5, 10 दिन से लोग मुझसे सवाल कर रहे थे कि सोशल मीडिया पर पेज चलाकर क्या होगा. उन लोगों को कैमरा घुमाकर ये दिखा दीजिए कि जंतर मंतर पर कितने कॉकरोच घर से बाहर निकल कर आएं हैं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button