इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में डीएम की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इटावा में डीएम की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक जनपद एक नदी, डिजिटल लाइब्रेरी, जीरो पॉवर्टी अभियान, गौशाला प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, स्वच्छता एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सिरसा नदी में स्वच्छ जल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए फिल्टर चैम्बर को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी में केवल स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त जल ही प्रवाहित हो।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र नए परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण हेतु वास्तविक आवश्यकता वाले स्थानों का चयन करने पर जोर दिया गया।

वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक लंबित ऑडिट प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। वहीं डिजिटल लाइब्रेरी योजना के अंतर्गत लगभग 117 स्थलों पर कार्य पूर्णता की ओर होने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए लाइब्रेरी के समुचित रखरखाव एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

जीरो पॉवर्टी अभियान की समीक्षा में उन्होंने चिन्हित अत्यंत निर्धन परिवारों को सभी कल्याणकारी योजनाओं से प्राथमिकता पर जोड़ने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया गया।

गौशालाओं में हरे चारे की बुवाई, चारा-पानी एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वर्षा ऋतु में ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून तक चल रहे जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की भी समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button