
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी। बिहार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, आवागमन को सुचारू बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान के साथ नियमित वाहन जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अवैध पार्किंग एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।



