उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया के नेतृत्व में आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान कोतवाली औरैया पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल, ढाबों, बस स्टैंड तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा जनपद में सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button